स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पोषण सुधार को दें सर्वोच्च प्राथमिकता :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा
डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक, आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश


कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डोंडी का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा की।

उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रहे इलाज, भोजन और अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व मरीज-अनुकूल बनाया जाए।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज विकासखंड मुख्यालय डौंडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर आमजनों को सुविधाजनक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने तथा पोषण स्थिति में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने वहां परिसर में पौधे भी रोपे। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, सीएमएचओ डॉ जे एल उइके आदि मौजूद थे।




