Tuesday, September 1, 2026

एल्डरमेन रवि प्रकाश पांडे की नियुक्ति पर भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने दी शुभकामनाएं

 

एल्डरमेन रवि प्रकाश पांडे की नियुक्ति पर भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने दी शुभकामनाएं

बालोद :– भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने बालोद नगर पालिका के मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) रवि प्रकाश पांडे से अपने निवास पर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर राकेश यादव ने कहा कि रवि प्रकाश पांडे लंबे समय से संगठन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

उनकी नियुक्ति से नगर पालिका के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बालोद नगर के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रवि प्रकाश पांडे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ निर्वहन करेंगे।
एल्डरमैन रवि प्रकाश पांडे ने भी इस अवसर पर राकेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व एवं राज्य सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है,

उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पालक ठाकुर एवं पारस साहू भी उपस्थित रहे।

सभी ने रवि प्रकाश पांडे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!