Friday, May 15, 2026

दुर्गावाहिनी शौर्य वर्ग प्रशिक्षण 16 मई से 23 मई तक बिलासपुर में होगा । छत्तीसगढ़ की सभी जिलों से वर्ग में शामिल होंगी छात्राएं।

 

दुर्गावाहिनी शौर्य वर्ग प्रशिक्षण 16 मई से 23 मई तक बिलासपुर में होगा । छत्तीसगढ़ की सभी जिलों से वर्ग में शामिल होंगी छात्राएं।

बालोद – विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत स्तरीय सात दिवसीय दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बिलासपुर में 16 मई से 23 मई तक होगा इसकी तैयारी के लिए विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन के पदाधिकारी लगे हुए है। संगठन के प्रांत मंत्री पूर्णेंदु सिन्हा ने पत्र के माध्यम से सभी जिला संगठन को निर्देशित किया है।

की अपने अपने जिलों से इस वर्ग में शामिल होने के लिए छात्राओं को भेजे इस वर्ग में दुर्गावाहिनी की प्रशिक्षित बहनों के द्वारा वर्ग में आई हुई छात्राओं को धार्मिक शिक्षा सेवा,सुरक्षा,संस्कार के मूलमंत्रों के साथ बेटियों को आत्म रक्षा हेतु दंड चलाना,तलवार चलाना, कराते,योग आदि शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि बेटियां विषम परिस्थितियों से बेहतर मुकाबला कर सके। व आत्मनिर्भर बन सके।

विहिप संगठन ने बदलते माहौल,व परिवेश में धर्म समाज की बेटियों को जागरूक करने आने वाली चुनौतियों से निपटने सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने का काम इस वर्ग के माध्यम से किया हैं।

विहिप संगठन वर्ष में अलग अलग स्थानों पर मातृशक्ति संगठन,दुर्गावाहिनी,बजरंग दल के साथ साथ परिषद वर्ग का आयोजन करता है। बिलासपुर वर्ग में रायपुर विभाग,राजनांदगांव विभाग,बस्तर विभाग,दुर्ग विभाग के साथ साथ बिलासपुर सहित अन्य जिलों से छात्राएं शामिल होने पहुंचेगी।

बालोद जिला में भी संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,पोषण बनपेला,अजय अग्रवाल,राजेश सोनी, सत्या साहू,ममता यदु,उमेश सेन,योगिता साहू,पूजा जैन,संगीता शर्मा,सेवन साहू,तरुण राठी,मुरली साहू पुनीता मिश्रा प्रेम शुक्ला,पंकज साहू दामिनी साहू,वर्षा साहू सहित अन्य सभी सदस्य इस वर्ग में जाने वालों से संपर्क कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!