कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने विगत 09 अप्रैल को बालोद के दूध गंगा निर्माण इकाई में स्वच्छता का आभाव, प्रशासन द्वारा निर्माण एव विक्रय इकाई किया गया सील
दुग्ध उत्पादक किसानों एवं आमजनता की सुविधा हेतु चिलिंग एवं स्टोर यूनिट में पहले की तरह ही दूध की खरीदी और बिक्री जारी

बालोद,:- 10 अप्रैल 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने विगत 09 अप्रैल को गंगा मैया दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों में कमियां पाई गईं। मिठाई निर्माण इकाई और तैयार सामग्रियों में शुद्धता व साफ-सफाई की कमी मिली।
फ्लोर बेस के गड्ढों में जमे पानी से दुर्गंध एवं निर्माण कार्य में लगे हलवाइयों द्वारा कैप (टोपी) और ग्लब्स जैसे आवश्यक सुरक्षा संसाधनों का उपयोग नहीं किया जा रहा था।
उपरोक्त कमियों को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद के द्वारा जारी आदेशानुसार खाद्य मानकों की अनदेखी करने पर तत्काल प्रभाव से निर्माण इकाई एवं विक्रय इकाई को सील कर दिया गया।
किसानों से किसानों से दूध का क्रय एवं विक्रय निरंतर जारी रहेगा ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न हो। चिलिंग और स्टोरेज यूनिट को खुला रखा गया है ताकि आम उपभोक्ताओं को दूध की आपूर्ति में कोई असुविधा न हो। संस्था को उपरोक्त कमियों को सुधारने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। इन कमियों की पूर्ति और प्रशासन द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद, यदि सभी मानक सही पाए जाते हैं, तभी इकाई को पुनः संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
–००–




