Tuesday, September 1, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

बालोद, 27 जुलाई 2026। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में उपस्थित लोगों से आत्मीय एवं मधुर संवाद कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तलब कर सभी प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है।

जनदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम घोघोपुरी के श्री लेखचंद ने श्रम कार्ड में सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। भेंडी की गीता बाई ने ऋण पुस्तिका में सुधार कराने की मांग रखी।

माहुद की सुरजोतिन बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन दिया। इसी प्रकार साल्हे की किशनबिंदा बाई ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार, बोरिद के श्री गोकुल राम ने बैटरी चलित स्प्रेयर उपलब्ध कराने तथा ग्राम भैंसबोड़ की योगिता ने शौचालय निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

इसके अलावा बेलोदा के सरपंच ने डोमशेड निर्माण तथा ग्राम सोरली के सरपंच ने सड़क के सीमेंटीकरण की मांग रखी। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर से मिले।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!