Tuesday, September 1, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया जाॅब ऑफर लेटर प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्रदान करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया जाॅब ऑफर लेटर
प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्रदान करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

बालोद :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित जिले के 27 प्रशिक्षणार्थियों को जाॅब आॅफर लेटर प्रदान किया।

इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित 27 प्रशिक्षणार्थियों को हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी, प्लम्बिंग, वेल्डिंग, सोलर के रूप में राज्य एवं राज्य के बाहर के प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर श्री मोतीलाल देवांगन, एवं श्री खेमंत सिन्हा सहित प्रथम एजुकेशन फांउडेशन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!