Tuesday, September 1, 2026

एम्स रायपुर और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी मिलकर बढ़ाएंगे जनसेवा का दायरा स्वैच्छिक रक्तदान, अंगदान, देहदान, आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

 

एम्स रायपुर और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी मिलकर बढ़ाएंगे जनसेवा का दायरा
स्वैच्छिक रक्तदान, अंगदान, देहदान, आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

रायपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के माननीय चेयरमैन श्री तोमन साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एम्स रायपुर के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान जनस्वास्थ्य एवं मानवीय सेवाओं के क्षेत्र में दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग एवं समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक में स्वैच्छिक रक्तदान, अंगदान एवं देहदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, आपदा की परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वित भूमिका निभाने, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा समाजहित में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर दोनों संस्थाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानवीय सहायता को अधिक सुलभ बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में यह भी सहमति बनी कि भविष्य में विभिन्न जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जनहितकारी गतिविधियों का संयुक्त रूप से आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के माननीय चेयरमैन श्री तोमन साहू ने कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है और एम्स रायपुर जैसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान के सहयोग से जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर राज्य प्रतिनिधि श्री दिनेश तपाड़िया एवं श्री आशीष राठी भी उपस्थित रहे।

सभी ने जनहित के कार्यों में परस्पर सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!