Saturday, August 29, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा
अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

बालोद,:—- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कलेेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्वाधीनता की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान देशभक्तों, क्रांतिकारियों एवं वीर सपूतों के योगदानों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा ने जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर विभिन्न शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के उल्लेखनीय कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की।

श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुँचाकर मातृभूमि एवं बालोद जिले के मिट्टी के कर्ज को अदा करने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर उन्होंने संपूर्ण बालोद जिलेवासियों सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।


कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण एवं देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने हमारे राष्ट्र निर्माताओं, महान देशभक्तों एवं अमर शहीद के आदर्शों को आत्मसात कर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने की अपील की।

इस मौके पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री गोपाल राव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर गीत की प्रस्तुति से सभी को भाव-विभोर कर दिया।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो, उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग  सिपरियानुस कुजुर, जिला जनसंपर्क अधिकारी  चंद्रेश ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी  तुलसीराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!