प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने एसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग
:
इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर बालोद पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग

बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बालोद के जिलाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत गुंडरदेही के सभापति गुलशन कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र कृत्य किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सौंपे गए आवेदन में गुलशन कुमार साहू ने उल्लेख किया है कि इंस्टाग्राम पर “sunny_jaiswal_iyc” नामक आईडी से संचालित एक अकाउंट, जिसे उन्होंने दल्लीराजहरा निवासी कांग्रेस नेता सन्नी जायसवाल का बताया है, पर अपलोड किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से गाली-गलौज की गई है तथा उनके छायाचित्र के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया गया है। आवेदन में दावा किया गया है कि इससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं और प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की वैधानिक कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा पदाधिकारी पंकज चौधरी
जिला महामंत्री अनूप देशमुख, हिमांशु साहू
जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, कुलदीप यादव,
जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, धनंजय साहू,
जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन,जिला पदाधिकारी जागेश्वर धीमर, रजत जैन,
मंडल अध्यक्ष- गण राहुल सोनी,
नीतेश सोनकर, वीर दिल्लीवार, सागर ,
सहित जिला के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




