एल्डरमैन जागेश्वर ढीमर ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से लिया आशीर्वाद, जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का लिया संकल्प
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव एवं शाहिद खान से की सौजन्य भेंट, युवा मोर्चा पदाधिकारी भी रहे उपस्थित

बालोद :- नगर पालिका परिषद बालोद में एल्डरमैन नियुक्त होने के बाद जागेश्वर ढीमर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन और शासन द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए जनहित और नगर विकास के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।
एल्डरमैन जागेश्वर ढीमर ने भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं छाया विधायक राकेश यादव तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री शाहिद खान से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सोनी, रजत जैन एवं अभिन्न यादव भी उपस्थित रहे।
सभी ने एल्डरमैन जागेश्वर ढीमर को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ नगर की जनता को मिलेगा।
इस अवसर पर जागेश्वर ढीमर ने कहा कि एल्डरमैन का दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
वे पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप आमजन की समस्याओं के समाधान, नगर के विकास तथा जनसेवा के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन उन्हें सदैव प्रेरित करता रहेगा।




