Friday, August 28, 2026

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से अभिन्न यादव की मुलाकात, संगठन और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से अभिन्न यादव की मुलाकात, संगठन और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

बालोद :— भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। अपने प्रवास के दौरान यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन विस्तार, पार्टी की विचारधारा, राजनीतिक कार्यशैली, युवाओं की भूमिका तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात अभिन्न यादव के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।

इस अवसर पर यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके पिता स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की स्केच पेंटिंग भेंट कर आत्मीय सम्मान व्यक्त किया।

इस मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इसी क्रम में अभिन्न यादव ने राज्यसभा सांसद महेश केवट से भी मुलाकात की। चर्चा के दौरान केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, छत्तीसगढ़ में युवाओं एवं किसानों के लिए स्वरोजगार की संभावनाओं तथा केंद्र की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने जैसे विषय प्रमुख रहे।

यादव ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

वहीं यादव ने विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई से भी मुलाकात कर राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। दिल्ली में लगातार वरिष्ठ नेताओं से हो रही इन मुलाकातों को भारतीय जनता युवा मोर्चा में अभिन्न यादव की सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

युवा नेतृत्व के रूप में लगातार बना रहे पहचान

अभिन्न यादव बालोद जिले में युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से उनकी मुलाकात ने उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक संपर्कों को नई दिशा दी है।

युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभिन्न यादव उभरते हुए युवा नेतृत्व के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। संगठन की गतिविधियों, मीडिया प्रबंधन और वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद के माध्यम से वे लगातार अपनी सक्रियता दर्ज करा रहे हैं।

दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से हुई मुलाकातों को बालोद जिले के युवा संगठन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन संवादों से जहां अभिन्न यादव को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक अनुभव प्राप्त हो रहा है, वहीं स्थानीय स्तर पर युवाओं को पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!