भाजपा मंडल डौण्डीलोहारा ने श्रद्धा से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती
मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

डौण्डीलोहारा। भारतीय जनता पार्टी मंडल डौण्डीलोहारा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया तथा उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए संगठन को मजबूत करने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, एकलव्य महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जसराज शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, एल्डरमैन श्रीमती लता गुप्ता, धीरेन्द्र टांक, पार्षद रेवती कोलियारे, शिव भूआर्य, अजय बाफना सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों और आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




