देवी नवागांव में नवीन पीडीएस भवन का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

देवी नवागांव। ग्राम देवी नवागांव में ग्रामीणों की लंबे समय से अपेक्षित सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। नवीन भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी तथा पीडीएस व्यवस्था के संचालन के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।साथ ही माननीय राकेश यादव जन सेवक बालोद द्वारा ग्राम पंचायत देवी नवागांव में वृक्षारोपण किया गया.
भूमिपूजन कार्यक्रम में जनसेवक राकेश यादव, जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव, जिला भाजपा मंत्री प्रेम साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू एवं जनपद पंचायत बालोद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ,जनपद सदस्य श्रीमती दमयंती हरदेल, भगवती उइके , एल्डरमैन रवि प्रकाश पाण्डेय सहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही भाजपा मंडल महामंत्री सन्तानु साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, ग्राम दरबारी नवागांव के सरपंच गिरीश निर्मलकर जी देवी नवागांव के सरपंच निर्मल बनपेला जी एवम जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है। नवीन पीडीएस भवन बनने से ग्रामीणों को राशन वितरण के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का संचालन अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नवीन पीडीएस भवन के निर्माण को ग्राम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाने की बात कही।
भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा। जनप्रतिनिधियों ने ग्राम के विकास से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों पर भी चर्चा करते हुए ग्रामीणों को आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।




