Thursday, October 29, 2026

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी एवं सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू को राकेश यादव ने दी बधाई

 

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी एवं सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू को राकेश यादव ने दी बधाई

बालोद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा श्रीमती स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी तथा सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा जनसेवक एवं पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, बालोद ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

राकेश यादव ने कहा कि श्रीमती स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शम्भू के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने की दिशा में कार्य को गति मिलेगी।

उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और विस्तार मिलेगा।

राकेश यादव ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!