सीएम विष्णुदेव साय के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और जनसेवक राकेश यादव की विशेष मौजूदगी रही चर्चा में

डौण्डीलोहारा, :— विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए सुपोषण किट एवं मुनगा पौधों का वितरण किया।

समारोह में नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कुसुम शर्मा तथा जनसेवक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विशेष मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही।

बालोद जिले में संचालित कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन की पहल पर माताओं एवं शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पौष्टिकता से भरपूर मुनगा पौधों का वितरण किया गया। मुनगा विटामिन, मिनरल एवं एंटी-ऑक्सीडेंट्स का महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है।

समारोह के दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अतिथियों को मुनगा पौधा भेंटकर सम्मानित किया। वन विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भी मुनगा पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, पूर्व सांसद सरोज पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, राज्य एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लूनिया, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू एवं राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कुसुम शर्मा सहित कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चव्हाण, वन मंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समारोह में महतारी वंदन योजना की बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं, ग्रामीण महिलाएं एवं नागरिकगण शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सुपोषण और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश प्रमुखता से दिया गया।




