वरिष्ठ भाजपा जनसेवक राकेश यादव ने उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई

बालोद। बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा जनसेवक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने पंडरिया विधानसभा की विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यादव ने विधायक भावना बोहरा जी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे जनसेवा, क्षेत्र के विकास और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहती हैं।
विधायक के रूप में उनकी कार्यशैली, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता तथा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
उन्होंने कहा कि श्रीमती भावना बोहरा जी का उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित होना उनकी सक्रियता, जनप्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदार कार्यशैली एवं जनता के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करे, यही शुभकामना है।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर पुनः उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें तथा वे इसी प्रकार समाज और प्रदेश की सेवा करती रहें।
श्री यादव ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की मंगलकामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।




