Saturday, August 29, 2026

सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़े दो 12 चक्का ट्रक जब्त, गुण्डरदेही पुलिस की सख्त कार्रवाई मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज, दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस ने दिखाई सख्ती

सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़े दो 12 चक्का ट्रक जब्त, गुण्डरदेही पुलिस की सख्त कार्रवाई

मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज, दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस ने दिखाई सख्ती

गुण्डरदेही, 10 अगस्त 2026। मुख्य मार्ग पर वाहनों को लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ गुण्डरदेही पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने धमतरी चौक स्थित आम मुख्य मार्ग पर खड़े दो 12 चक्का ट्रकों को जब्त कर उनके चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए अलग-अलग अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 9 अगस्त 2026 को गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के धमतरी चौक स्थित मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान दो 12 चक्का ट्रकों को सड़क पर अवैध एवं खतरनाक तरीके से खड़ा पाया गया। दोनों वाहनों के इस तरह खड़े होने से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा था और राहगीरों तथा अन्य वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल दोनों ट्रकों को जब्त कर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 285 बीएनएस एवं धारा 130(3) मोटरयान अधिनियम के तहत पृथक-पृथक कार्रवाई करते हुए थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 248/2026 एवं 249/2026 दर्ज किया।

ये वाहन किए गए जब्त

1. अशोक कुमार गोरे, पिता जोहन, उम्र 43 वर्ष, निवासी भीमकन्हार, थाना सुरेगांव, जिला बालोद।
वाहन क्रमांक CG 19 BF 3237, 12 चक्का ट्रक।

2. मंगल सिंह, पिता खेदूराम, निवासी महामाया, थाना महामाया, जिला बालोद।
वाहन क्रमांक CG 19 BF 3555, 12 चक्का ट्रक।

सड़क पर वाहन खड़ा करते समय बरतें सावधानी

गुण्डरदेही पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों एवं आवागमन वाले स्थानों पर वाहनों को लापरवाहीपूर्वक अथवा खतरनाक तरीके से खड़ा न करें। इस प्रकार वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क पर अवैध अथवा खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह एवं आरक्षक प्रवीण राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!