Saturday, August 29, 2026

बालोद शहर की सड़कों पर आवारा गौवंश का जमावड़ा, आवागमन हो रहा बाधित — दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी – साजन पटेल

 

बालोद शहर की सड़कों पर आवारा गौवंश का जमावड़ा, आवागमन हो रहा बाधित — दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी – साजन पटेल

बालोद :– युवक कांग्रेस के अध्यक्ष साजन पटेल ने शहर की सड़को पर गौधन पशुओ के बैठने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की शहर की प्रमुख सड़कों एवं चौराहों पर बड़ी संख्या में गौवंश के बैठने और विचरण करने के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क के बीचों-बीच गौवंश के बैठे रहने से वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

युका नेता साजन पटेल ने कहा की शहर में बढ़ते यातायात के बीच सड़कों पर गौवंश का जमावड़ा वाहन चालकों, दोपहिया सवारों और पैदल राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी बनता जा रहा है। विशेष रूप से रात के समय कम रोशनी में सड़क पर बैठे पशु दिखाई नहीं देने के कारण हादसे की संभावना और बढ़ जाती है।

इस संबंध में प्रशासन एवं नगर पालिका से मांग है कि सड़कों और प्रमुख मार्गों पर घूम रहे गौवंश को सुरक्षित रूप से गौठान/कांजी हाउस अथवा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही पशु मालिकों को अपने पशुओं को खुले में छोड़ने से रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए अन्यथा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होंगी

जनहित को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका एवं जिला प्रशासन तत्काल प्रभावी कदम उठाए। क्योंकि गौवंश की सुरक्षा भी जरूरी है और नागरिकों की सुरक्षा भी—दोनों के लिए जिम्मेदार एवं स्थायी व्यवस्था आवश्यक है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!