Saturday, August 29, 2026

आत्मनिर्भर मंडल बालोद की बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने बनी कार्ययोजना वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत शर्मा एवं कृष्णकांत पवार ने किया मार्गदर्शन, घर-घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने कार्यकर्ताओं का आह्वान

आत्मनिर्भर मंडल बालोद की बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने बनी कार्ययोजना
वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत शर्मा एवं कृष्णकांत पवार ने किया मार्गदर्शन, घर-घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने कार्यकर्ताओं का आह्वान

बालोद। आत्मनिर्भर मंडल बालोद की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज संपन्न हुई।

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा आगामी घर-घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात वंदे मातरम् गीत एवं राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।


बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत शर्मा एवं कृष्णकांत पवार ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

वहीं जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने आगामी घर-घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।


मंडल प्रभारी सुरेंद्र देशमुख ने संगठन के कार्यों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजना तैयार की गई तथा निर्धारित कार्यक्रमों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया।

आगामी दिनों में शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बूथ स्तर की बैठकों को शक्ति केंद्र स्तर पर निर्धारित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश निर्मलकर, जिला मंत्री निशा योगी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया, महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी सरोज गंगबेर, मंडल पदाधिकारी कमलेश गौतम, महेश पाठक, गोकुल ठाकुर, राकेश बंटी बाफना, दिव्या बजाज, कमल बजाज सहित मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा यादव, ओमप्रकाश साहू, ईश्वर साहू, पिंटू जात्रे, गोमती रात्रे, दीप्ति यादव, आशु कौशिक, सुनीता मनहर, भुनेश्वर यादव, नीमा साहू, कुलेश यादव, संजय शर्मा, मनीष माधवानी, कौशल्या कौशिक, प्रियंका श्रीवास, तरुण राठी, यश राजपूत, नरेश आहूजा, मनोज मालेकर, राधा कौशिक, छबि सारवां, जीतू निर्मलकर, वनिता मरकाम सहित भाजपा मंडल बालोद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कुल 43 कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का सफल संचालन महामंत्री हितेश्वरी कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ने किया।
बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर उत्साह देखा गया। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और पार्टी की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!