जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, बालोद में संगठन सचिव बनाए जाने पर गुलशन कुमार साहू ने जताया आभार

बालोद। जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, बालोद में संगठन सचिव का दायित्व सौंपे जाने पर श्री गुलशन कुमार साहू ने जिला साहू संघ के समस्त वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाज के सभी शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि संगठन सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन पर विश्वास व्यक्त करना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं द्वारा मिले स्नेह, आशीर्वाद, शुभकामनाओं और विश्वास के लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं।
श्री साहू ने कहा कि वे अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाज को संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के युवाओं से भी सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने पुनः सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है तथा इसी विश्वास के साथ वे समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।




