धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, बालोद में पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर मनाया जश्न
:
राहुल गांधी के संघर्ष को बताया छात्रों-युवाओं की जीत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में निकला विजय मार्च

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विजय मार्च निकाला। कांग्रेस ने इस मार्च को देश के छात्रों, युवाओं और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष को समर्पित बताया।

विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा साथी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयाँ बांटकर तथा एक-दूसरे का अभिनंदन कर खुशी का इजहार किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि यह जीत छात्रों, युवाओं, लोकतंत्र और जनआवाज़ की जीत है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा लंबे संघर्ष की सफलता का प्रतीक है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, पूर्व पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू, नेता प्रतिपक्ष कशीमुद्दीन कुरैशी, अनिल यादव, सतीश यादव, सुमित शर्मा, निर्देश पटेल, चन्द्रहास साहू, जितेंद्र साहू, सत्यम टाटिया, कमलेश श्रीवास्तव, रवि प्रकाश यादव, हसीना बेगम, चमेली साहू, रश्मि दुबे, भगवती सोनकर, प्रियंका चोपड़ा, वैभव शर्मा, दाऊद खान, आनंद राजपूत, रूपेश यादव, संतोष साहू, अवधेश सिंह, आबिद मलिक, शाहनवाज खान, विक्की तिगाला, देवेन्द्र साहू, गुलाम मोहिनुद्दीन, पुनीत साहू, शिव जायसवाल, पुष्कर ठाकुर, फरहान खान, तरुण साहू, इन्द्रजीत देवांगन, अजहर तिगाला, सुनील मंडावी, फैज खान, कान्हा, इन्द्र कुमार, आर्यन साहू, स्वप्निल साहू, समीर खान, मुकुल गोस्वामी और सूफियान कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




