Monday, March 2, 2026

यातायात पुलिस विभाग द्वारा जिले के सबसे बडी धार्मिक स्थल गंगा मैय्या मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान झलमला से गुजरने वाले बड़ी माल वाहक वाहनों को 30 मार्च 06 अप्रैल तक मुख्य मार्ग को किया परिवर्तित दिशा निर्देश जारी

 

 यातायात पुलिस विभाग द्वारा जिले के सबसे बडी धार्मिक स्थल गंगा मैय्या मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान झलमला से गुजरने वाले बड़ी माल वाहक वाहनों को 30 मार्च 06 अप्रैल तक मुख्य मार्ग को किया परिवर्तित दिशा निर्देश जारी

बालोद :- जिले के सबसे बड़ा धार्मिक स्थल गंगा मैय्या मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान झलमला से गुजरने वाले बड़ी माल वाहक वाहनों को 30 मार्च 06 अप्रैल तक रूठ डायवर्ट किया गया हैं।वही पुलिस ने दर्शनार्थियों से निर्धारित स्थानों पर वाहनों की पार्किंग एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की अपील की हैं। पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, देवांश सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में गंगा मैय्या मंदिर झलमला में चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान 30 मार्च से 06 अप्रैल तक ज्योति कलश स्थापना, विभिन्न कार्यक्रमों एवं मेला का आयोजन होना है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं, आम नगारिकों एवं दर्शनार्थियों की भीड़-भाड़ होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर रूट डायवर्सन चार्ट बनाया गया है।

इस प्रकार है रूट डायर्वन

धमतरी तरफ से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन धमतरी-गुरूर-झलमला तिराहा-पड़कीभाठ बायपास-पाररास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। दुर्ग से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन दुर्ग-गुण्डरदेही-पड़कीभाठ-बायपास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। राजहरा की ओर से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजहरा-कुसुमकसा-बटेरा चौक लोहारा-पाररास बायपॉस-पड़कीभाठ होते हुए गतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। इसी प्रकार राजनांदगांव की ओर से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजनांदगांव-लोहारा-बटेराचौक-पाररास बायपॉस-पड़कीभाठ होते हुए गतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। उपरोक्त रूट डायवर्सन चार्ट सभी बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए 30 मार्च से 06 अप्रैल तक लागू रहेगा।
गंगा मैय्या परिसर झलमला बालोद में आने वाले वाहन चालको एवं श्रद्वालुओं के लिए 04 स्थानों में पार्किंग स्थान बनाया गया है। धमतरी गुरूर की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों “पुलिस कॉलोनी परिसर” झलमला में पार्किंग करेंगे। दुर्ग गुण्डरदेही की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों “झलमला बाजार चौक” में पार्किंग करेंगे एवं राजहरा राजनांदगांव की और से आने वाले वाहन “सिवनी मैदान पार्किंग” एवं “बालोद बाजार” हीरापुर जाने मोड़ के सामने पार्किंग करेंगे।
दर्शनार्थियों एवं आम जनता से यातायात पुलिस बालोद की अपील निर्धारित स्थानों में ही वाहनों की पार्किंग करें, निर्धारित पार्किंग स्थानों में ही वाहन पर्किंग कर सवारी उतारें, बड़ी मालवाहक वाहन चालक परिचालक एवं मालिक परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें, यातायात व्यवस्था बनाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से चैत्र नवरात्रि पर्व के आयोजन हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद का सहयोग करें। अधिक जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद 94791-91160, यातायात कार्यालय वालोद 77492-23817 पर संपर्क करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!