*38 वर्षों की संगठनात्मक निष्ठा का मिला सम्मान*
* वरिष्ठ भाजपा नेता एलेन्द्र त्रिपाठी भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त, वनांचल क्षेत्र में खुशी की लहर*

*मोहला-मानपुर-चौकी।* भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
इसी क्रम में जिले के वरिष्ठ एवं समर्पित भाजपा नेता श्री एलेन्द्र त्रिपाठी को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
श्री एलेन्द्र त्रिपाठी पिछले लगभग 38 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर जिला एवं क्षेत्रीय स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वनांचल क्षेत्र में वे एक कर्मठ, अनुशासित एवं जनप्रिय भाजपा नेता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से जिले सहित पूरे वनांचल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
*कार्यकर्ताओं का कहना है* कि अनुभवी नेतृत्व को मिली यह जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
श्री एलेन्द्र त्रिपाठी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
श्री एलेन्द्र त्रिपाठी की नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश हिडामे, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रबल कुंजाम (ढोडरी), मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा (मानपुर), मंडल महामंत्री घनश्याम कड़ियांम (मानपुर), जिला मंत्री मानसिह मंडल उपाध्यक्ष देवप्रसाद सलामे (खड़गांव), जनपद सदस्य भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंच बिट्टू गुप्ता (खड़गांव), नीतू प्राचापि,जनपद पंचायत सदस्य रेखा कोठारी, वरिष्ठ भाजपा नेता फकीर शाह नेताम, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नीलिमा जैन तथा जिला महिला मोर्चा की संगीता मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री एलेन्द्र त्रिपाठी के अनुभव, संगठन कौशल और समर्पण से भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी तथा पंचायत स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच प्रभावी भूमिका निभाएगा।




