Tuesday, September 1, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में प्रदेश महामंत्रियों की बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर हुई वृस्त्रित चर्चा

भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में प्रदेश महामंत्रियों की बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर हुई वृस्त्रित चर्चा

रायपुर :–  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, रायपुर में प्रदेश महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

संगठन के विस्तार, समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने भी सहभागिता करते हुए संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी एवं नवीन मार्कण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में समन्वित रणनीति तैयार करना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!