Tuesday, September 1, 2026

बालोद में 6 नव-नियुक्त एल्डरमैनों ने ली शपथ, नगर पालिका में आयोजित हुआ भव्य समारोह साथ ही 8 करोड़ से अधिक के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण, नई रोशनी से जगमगाया बालोद शहर

 

बालोद में 6 नव-नियुक्त एल्डरमैनों ने ली शपथ, नगर पालिका में आयोजित हुआ भव्य समारोह साथ ही

8 करोड़ से अधिक के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण, नई रोशनी से जगमगाया बालोद शहर

बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद में गुरुवार को नव-नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नूतन कंवर ने छह नव-नियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह की शुरुआत मुख्य नगर पालिका अधिकारी हिरोंद्र भोई द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई।

शपथ लेने वाले एल्डरमैनों में नितेश वर्मा, संतोष कौशिक, शेखर वर्मा, हितेश्वरी कौशिक, रवि पांडे एवं जागेश्वर ढीमर शामिल रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नव-नियुक्त एल्डरमैनों को नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।

8 करोड़ से अधिक के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण, नई रोशनी से जगमगाया बालोद शहर


जिला मुख्यालय में गुरुवार को शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े 8 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

अटल परिषद चौक में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने की।
लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों में दिल्ली चौक से लगभग 1.850 किलोमीटर मार्ग पर 5 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित आकर्षक डिवाइडर एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा तांदुला पुल से कॉलेज तक 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से तैयार डिवाइडर एवं आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था शामिल है।
लोकार्पण के बाद शहर की प्रमुख सड़कें आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से जगमगा उठीं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर विकास कार्यों का स्वागत किया।

वक्ताओं ने कहा कि इन परियोजनाओं से यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शहर का स्वरूप आधुनिक होगा।

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुआ विकास कार्यों का लोकार्पण, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

नगर पालिका के शपथ ग्रहण एवं विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिकार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन थे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने की।विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा दीवान, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी एवं शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम जयसवाल सहित पार्षदगण, नव-नियुक्त एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सभी ने शहर के विकास कार्यों को बालोद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के प्रयासों की सराहना की।थि भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन थे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने की।विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा दीवान, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी एवं शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम जयसवाल सहित पार्षदगण, नव-नियुक्त एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सभी ने शहर के विकास कार्यों को बालोद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!