Tuesday, September 1, 2026

डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने दिया जीत का मंत्र बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, डिजिटल प्रशिक्षण और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान

 

डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने दिया जीत का मंत्र
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, डिजिटल प्रशिक्षण और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान

डौंडीलोहारा :- भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा मंडल डौंडीलोहारा के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ करने एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए जीत का मंत्र दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है और अनेक देशों के साथ भारत के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इसे सुनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल प्रशिक्षण देकर प्रमाण-पत्र प्राप्त कराएं। साथ ही भाजपा के छह प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन बूथ से लेकर मंडल स्तर तक नियमित रूप से करें तथा प्रत्येक बूथ पर एक रजिस्टर अनिवार्य रूप से संधारित करें।

उन्होंने विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली।
चंदूलाल साहू ने कहा कि यदि कार्यकर्ता अभी से पूरी मेहनत और समर्पण के साथ लोगों के बीच कार्य करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे तो आगामी विधानसभा चुनाव में डौंडीलोहारा विधानसभा में भाजपा निश्चित रूप से विजय का परचम लहराएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नोहरू राम निषाद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद डौंडीलोहारा विधानसभा में भाजपा का विधायक नहीं होने के कारण अनेक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच पा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी संध्या परगनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति के साथ कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा विजय प्राप्त करेगी।
सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के प्रीतम साहू, पूर्व विधायक बालोद विधानसभा प्रीतम साहू वं प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र महाला, होरीलाल रावटे, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, सहकोषाध्यक्ष मनीष झा, जिला उपाध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, जिला मंत्री सोमेश सोरी, श्याम जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, योगेंद्र सिन्हा, रुपेश नायक, दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, डौंडी नगर पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी चोरका, जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, महामंत्री सुमेंद्र देशमुख, दुष्यंत गिरी गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष जनभागीदारी अध्यक्ष जशराज शर्मा संदीप जैन शाहिद सहित बड़ी संख्या में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के निवास पहुंचे, जहां मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, एल्डरमैन धीरेंद्र टॉक, लता गुप्ता, जीवराखन कौमार्य, पार्षद रेवती कोलियारे, शिवानी भंसाली, वीर सिंह ठाकुर, दिलीप बाफना, धीरेन टॉक, मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!