Tuesday, September 1, 2026

मनोनीत पार्षद हितेश्वरी कौशिक ने पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव से की सौजन्य भेंट, मिली शुभकामनाएं

मनोनीत पार्षद हितेश्वरी कौशिक ने पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव से की सौजन्य भेंट, मिली शुभकामनाएं

बालोद :- बालोद नगर पालिका की मनोनीत पार्षद एवं भाजपा बालोद मंडल की महामंत्री श्रीमती हितेश्वरी कौशिक ने अपने समर्थकों एवं साथियों के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव के निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राकेश यादव ने उन्हें नगर पालिका में मनोनीत पार्षद बनने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राकेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करती है। उन्होंने श्रीमती हितेश्वरी कौशिक से अपेक्षा व्यक्त की कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नगर पालिका क्षेत्र की अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने और लोगों का विश्वास जीतने का भी होता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीमती हितेश्वरी कौशिक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ निर्वहन करेंगी तथा नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मनोनीत पार्षद हितेश्वरी कौशिक ने पार्टी नेतृत्व एवं राज्य सरकार द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी तथा नगर के प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
इस अवसर पर उनके साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी राकेश यादव से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने श्रीमती हितेश्वरी कौशिक के सफल एवं जनसेवामूलक कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!