Monday, March 2, 2026

राष्ट्रीय राज मार्ग N30 पर लूना चालक ने लापरवाही से चलाते हुए गौ माता को ठोका और हादसे में घायल गौ माता को बचाने एकजुट हुए अभिनव यादव के साथ बालोद के गौ सेवक

 

राष्ट्रीय राज मार्ग N30 पर लूना चालक ने लापरवाही से चलाते हुए गौ माता को ठोका और हादसे में घायल गौ माता को बचाने एकजुट हुए अभिनव यादव के साथ बालोद के गौ सेवक


बालोद :  बालोद नगर में बुधवार की रात को एक हादसे में गौ माता घायल हो गई। समय पर उक्त गौ माता को अस्पताल पहुंचाने के लिए घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों की टीम जुट गई। इस दौरान गौ माता के पीठ पर गंभीर चोट आए हुए थे ।

उन्हें समय पर पशु चिकित्सालय पहुंचाना आवश्यक था। पर ले जाने के लिए तत्काल कोई साधन नहीं मिल रहा था। ऐसे में एक व्यवसायी संजय सोनी ने हादसे को देखते हुए तत्काल अपना ठेला खाली करते हुए गौ माता की सेवा के लिए दे दिया।

जिसमें गौ सेवकों ने गौ माता को सुलाकर अस्पताल पहुंचाया और समय रहते इलाज करवा कर उनकी जान बचाई। इस नेक कार्य में बालोद के गौ सेवक अजय यादव, प्रतीक निर्मलकर, अजय सारथी, धर्म धुरंधर मोनू यादव, अभिन्न यादव, टेसू देशमुख, संजय सोनी, रवि सोनी आदि का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!