Tuesday, June 23, 2026

*एकता-अखंडता के प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, भाजपा ने स्वच्छता अभियान से दिया सेवा और राष्ट्रहित का संदेश*

 

*एकता-अखंडता के प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, भाजपा ने स्वच्छता अभियान से दिया सेवा और राष्ट्रहित का संदेश*

*बालोद:- * भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी परिसर के सामने आयोजित इस सेवा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रहित का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्र समर्पण, त्याग और विचारों को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने परिसर की साफ-सफाई कर “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, हितेश्वरी कौशिक, उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, मंडल मंत्री गोकुल ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिनेश तपड़िया, पार्षदगण, गिरीजेश गुप्ता, दीपक लोढ़ा, प्रीतम यादव, आशा पटेल, सुनीता मनहर, लक्ष्मी साहू, टिकेश्वर साहू, प्रतिमा यादव, ईश्वर साहू, संतोष शर्मा, संजय शर्मा, भुनेश्वर यादव, नीमा साहू, नरेश आहूजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार एवं आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।

*भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल बालोद के सोशल मीडिया प्रभारी यश राजपूत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन के सेवा कार्यों को समाज तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। स्वच्छता अभियान जैसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संदेश देते हैं।*

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ समाजहित एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!