*पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने स्मरण कर दी श्रद्धांजलि *

डौंडी लोहारा — नरेंद्र मोदीजी के 12 साल बेमिसाल, “बढता भारत बदलता भारत के अन्तर्गत भाजपा मंडल डौंडी लोहारा के तत्वावधान में जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के प्रेरणा श्रोत पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी बलिदान दिवस 23 जून के अवसर पर स्थानीय पुराना बसस्टैंड के अटल चौक पर उनके तैल चित्र पर मल्यार्पण किया गया, तथा उनके जीवन पर राज्य पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने प्रकाश डालते हुए कहा कि, भारतीय जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के प्रेरणा श्रोत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर के मुद्दा को लेकर उधोग मंत्री से त्यागपत्र देकर कश्मीर में लगे धारा 370 ख 35 ए को हटाने के लिए आन्दोलन करते हुए सम्पूर्ण भारत देश में राष्ट्र वाद के विचार धारा को आगे बढाते हुए कश्मीर जाने के लिए परमिट व्यवस्था को समाप्त करने के लिए कश्मीर में प्रवेश किया जहाँ उन्हें गिरफ्तार किया गया इसी दौरान उनका संदिग्ध अवस्था मौत हो गई वह दिन 23 जून का था जिसे हम सब उनके बलिदान दिवस में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें है
इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से,
पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, लाल गोविंद सिंह टेकाम जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा, मंडल महामंत्री सुमेंद्र देशमुख, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, धिरेंद्र टाँक, प्यारे लाल निषाद, पार्षद वीरसिंग ठाकुर, संदीप भंसाली,तुकाराम साहू, दिलीप बाफना, इकबाल अरोरा,सुरेश देवांगन, भुवन यादव, रवि लोढा, विरेन्द्र अजनबी, गोविन्दा टांक, बलदाऊ सेन, गिरधारी लाल कोसमा, प्रेम प्रकाश यादव, गजेंद्र यादव, लोकेश दुबे,मोहन ठाकुर, लोमन साहू, दीनू यादव, सहित अनेक कार्यकर्त्ता व वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित थे.।




