Tuesday, June 23, 2026

धमाकेदार साय कैबिनेट: ग्रामीण रोजगार और आजीविका समृद्धि के लिए 3 बड़े फैसलों पर लगी मुहर! छत्तीसगढ़ CG-CBG नीति 2026 और अटल आजीविका हाट को हरी झंडी, बीजेपी नेता राकेश यादव ने जताया आभार

 

धमाकेदार साय कैबिनेट: ग्रामीण रोजगार और आजीविका समृद्धि के लिए 3 बड़े फैसलों पर लगी मुहर!

छत्तीसगढ़ CG-CBG नीति 2026 और अटल आजीविका हाट को हरी झंडी, बीजेपी नेता राकेश यादव ने जताया आभार

बालोद, 23 जून। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। इन फैसलों में ग्रामीण रोजगार, आजीविका और रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) पर विशेष ध्यान दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने कैबिनेट के निर्णयों का स्वागत किया है और इसके लिए साय सरकार का आभार जताया है। कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन बड़े नीतिगत फैसलों को मंजूरी दी गई है:

वीबी-जी राम जी योजना’ को मंजूरी:

कैबिनेट ने ’’विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़’’ के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और परिवारों को रोजगार के पक्के अवसर देना और उनकी आजीविका को सुरक्षित करना है।

अटल आजीविका समृद्धि हाट’ योजना की शुरुआत:

ग्रामीण बाजारों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए साय सरकार ने ’’अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना शुरू करने का एक बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके जरिए स्थानीय स्तर पर व्यापार और आजीविका के संसाधनों का तेजी से विकास होगा।

छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति (CG-CBG Policy), 2026:

पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए “छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति, 2026” के प्रारूप को मंजूरी दे दी गई है। यह नीति राज्य में कचरे और जैविक अपशिष्ट से बायोगैस बनाने वाले उद्योगों को बढ़ावा देगी, जिससे नए रोजगार भी पैदा होंगे।

पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने जताया आभार:

कैबिनेट के इन जनहितैषी फैसलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक काम कर रही है। ‘वीबी-जी राम जी योजना’ और ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ से हमारे ग्रामीण भाइयों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई ताकत मिलेगी। वहीं नई बायोगैस नीति (CG-CBG Policy) छत्तीसगढ़ को क्लीन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाएगी। यह कैबिनेट छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य की गारंटी है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!