Wednesday, June 10, 2026

कुँवर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के नेतृत्व में गोंड समाज की बड़ी पहल, वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण

 

कुँवर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के नेतृत्व में गोंड समाज की बड़ी पहल, वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण


बालोद/डौंडी लोहारा। वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए गोंड समाज द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इसी कड़ी में नगर पंचायत डौंडी लोहारा के अध्यक्ष कुँवर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के नेतृत्व में गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को 24 जून को आयोजित होने वाले वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 24 जून को जिला गोंड समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण, विशाल कलश भ्रमण यात्रा तथा लाल रघुवीर सिंह मिनी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के हजारों लोग एकत्र होकर वीरांगना रानी दुर्गावती के अद्वितीय शौर्य, बलिदान और आदिवासी गौरव को नमन करेंगे।
गोंड समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि रानी दुर्गावती केवल गोंड समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश की वीरांगना हैं, जिनके त्याग और संघर्ष की गाथा आज भी प्रेरणा देती है। उनके बलिदान दिवस को समाज द्वारा गौरव एवं सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में कुँवर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम (अध्यक्ष, नगर पंचायत डौंडी लोहारा), प्रेम लाल कुंजाम (अध्यक्ष, गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद), तुकाराम कोर्राम (अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद), इंद्रपाल तुमरेकी, कुशल सिंह मंडावी, मनसा राम नेताम, विश्वनाथ गोटा तथा प्रभाकर जी (तहसील अध्यक्ष, गोंड समाज डौंडी लोहारा) सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को नई पहचान मिलेगी और आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास को और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं जिलेभर में कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!