भाजपा के छ ग प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन की पहल रंग लाई :- बालोद नए बस स्टैंड की जलभराव समस्या के समाधान हेतु 23.29 लाख स्वीकृत बालोद की जनता ने जताया आभार

बालोद :- शहर के नए बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन की पहल एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा आरसीसी नाली निर्माण के लिए 23.29 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-930 पर बालोद नए बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 16 के पास बरसात के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती थी। इससे आम लोगों, व्यापारियों एवं यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने संबंधित विभाग एवं शासन स्तर पर लगातार पहल की, जिसके बाद यह स्वीकृति प्रदान की गई।
लोक निर्माण विभाग द्वारा 05 मई 2026 को आरसीसी नाली निर्माण हेतु 25.16 लाख रुपये का विस्तृत प्राक्कलन अनुमोदन के लिए भेजा गया था।
मंत्रालय द्वारा 31 मार्च 2025 के दिशा-निर्देशों के तहत प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने 23.29 लाख रुपये (18 प्रतिशत जीएसटी सहित) की स्वीकृति प्रदान की।
यह राशि एनएच-930 झलमला से शेरपार सड़क उन्नयन कार्य की आकस्मिक मद से स्वीकृत की गई है।
स्वीकृति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्य में किसी प्रकार का दोहराव नहीं होना चाहिए तथा कुल व्यय स्वीकृत राशि से अधिक नहीं होगा।
कार्य पूर्ण होने से पहले और बाद के फोटोग्राफ एवं वीडियो प्रस्तुत करना भी अनिवार्य रहेगा। भुगतान वास्तविक व्यय के आधार पर किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि नाली निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समय सीमा में पूरा किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।
लोगों का कहना है कि नाली निर्माण होने से नए बस स्टैंड क्षेत्र में वर्षों पुरानी जलभराव समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन भी सुगम होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु साय जी एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है




