कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
बालोद जिले में हायर सेकण्डरी का परीक्षा परिणाम 77.79 प्रतिशत एवं हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 65.94 प्रतिशत रहा

बालोद, :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज जारी किए गए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत बालोद जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा है। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 77.79 प्रतिशत एवं हाई स्कूल बोर्ड का परीक्षा परिणाम 65.94 प्रतिशत रहा है। हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी जीत गजेन्द्र ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसी तरह हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत ब्लेज एकेडमी उमरादाह की छात्रा कुमारी वंशिक शर्मा ने 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया है।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा परिणामों के अंतर्गत जिले के विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्रीमती मिश्रा ने कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिला स्तरीय टाॅप टेन में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा उत्कृष्ट अंक अर्जित कर अपने संस्थान, गुरूजनों एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों को अपने मेहनत एवं साधना को निरंतर जारी रखते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने माता, पिता, संस्थान एवं अपने गुरूजनों का नाम रोशन करने को कहा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत बालोद जिले के कक्षा 12वीं के नियमित, स्वाध्यायी एवं पत्राचार के विद्यार्थियों को मिलाकर 3608 बालक एवं 5174 बालिका सहित कुल 8782 विद्यार्थियों में से 3584 बालक एवं 5161 बालिका सहित कुल 8745 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न कारणों से 04 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम निरस्त एवं रोका गया था। इसमें से 3580 बालक एवं 5161 बालिका सहित कुल 8741 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें 1247 बालक एवं 2524 बालिका सहित कुल 3771 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 1297 बालक एवं 1599 बालिका सहित कुल 2896 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 91 बालक एवं 42 बालिका सहित कुल 133 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही 516 बालक एवं 606 बालिका सहित कुल 1122 परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम पूरक आया है। इसी तरह 429 बालक एवं 390 बालिका सहित कुल 819 विद्यार्थी हायर सेकण्डरी परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से 2635 बालक एवं 4165 बालिका सहित जिले के कुल 6800 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा में 73.60 प्रतिशत बालक एवं 80.70 प्रतिशत बालिका सहित जिले के कुल 77.79 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।
इसी तरह हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत बालोद जिले के कक्षा 10वीं के नियमित, स्वाध्यायी एवं पत्राचार के विद्यार्थियों को मिलाकर 4694 बालक एवं 5857 बालिका सहित कुल 10551 विद्यार्थियों में से 4612 बालक एवं 5814 बालिका सहित कुल 10426 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न कारणों से 10 बालक एवं 02 बालिका सहित कुल 12 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम निरस्त एवं रोका गया था। इसमें से 4602 बालक एवं 5812 बालिका सहित कुल 10414 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें 1305 बालक एवं 2631 बालिका सहित कुल 3936 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 1358 बालक एवं 1442 बालिका सहित कुल 2800 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 93 बालक एवं 38 बालिका सहित कुल 131 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही 453 बालक एवं 574 बालिका सहित कुल 1027 परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम पूरक आया है। इसी तरह 1393 बालक एवं 1127 बालिका सहित कुल 2520 विद्यार्थी हाई स्कूल परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से 2756 बालक एवं 4111 बालिका सहित जिले के कुल 6867 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 59.88 प्रतिशत बालक एवं 70.73 प्रतिशत बालिका सहित जिले के कुल 65.94 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।
हायर सेकण्डरी परीक्षा में जीत गजेन्द्र एवं हाई स्कूल परीक्षा परिणाम के अंतर्गत वंशिका शर्मा ने बनाया जिले के टाॅप टेन में प्रथम स्थान
हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम के अंतर्गत जिले के टाॅप टेन में स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा के विद्यार्थी जीत गजेन्द्र ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान बनाया है। इसी तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अर्जुंदा के विद्यार्थी रूद्र कुमार यादव ने 94.60 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय कुसुमकसा की छात्रा खुशी विश्वकर्मा ने 93.80 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरदफोड़ की छात्रा नीलम देवांगन ने 93.60 अंक अर्जित कर चतुर्थ स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद की छात्रा कुमारी डाॅली साहू ने 93.20 अंक अर्जित कर पांचवा स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरर की छात्रा कुमारी प्राची पटेल ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर छटवां स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर की छात्रा पायल ने 92.80 अंक अर्जित कर सातवां स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय अछोली की छात्रा चंचल साहू एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरकापार के छात्र गौरव ने संयुक्त रूप से 92.60 अंक अर्जित कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान बनाया है। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा ज के छात्र गोपेश्वर देशमुख एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंवर के छात्र वेदांशु कुमार ने संयुक्त रूप से 92.40 अर्जित कर नौवां स्थान बनाया है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय झलमला की छात्रा कुमारी हर्षिता मेहता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा के छात्र तुषार डोंगरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंवर की छात्रा कुमारी उरमी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुरूर की छात्रा योगिता और महावीर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र दिव्यांक साहू ने संयुक्त रूप से 92.20 अंक अर्जित कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान बनाया है।
इसी तरह हाई स्कूल परीक्षा परिणाम अंतर्गत ब्लेज एकेडमी उमरादाह की छात्रा कुमारी वंशिक शर्मा ने 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान बनाया है। इसी तरह प्रयास शासकीय रेसिडेंसियल स्कूल पिनकापार के छात्र तिव्यांशु एवं नरगिश बांधव ने संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तरीय टाॅप टेन सूची में द्वितीय स्थान में जगह बनाया है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा के विद्यार्थी यश कुमार साहू ने 96.83 प्रतिशत अर्जित कर तीसरा स्थान, प्रयास शासकीय रेसिडेंसियल स्कूल पिनकापार के अर्जित पटेल ने 96.33 प्रतिशत अर्जित कर चर्तुथ स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारीकला की छात्रा कुमारी कृतिका एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमोरा की छात्रा आयुषी ने संयुक्त रूप से 95.83 अर्जित कर पांचवां स्थान बनाया है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा की छात्रा समृद्धि, तेलिना देवांगन तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा की छात्रा दीपिका साहू एवं लिंगेश्वर पब्लिक स्कूल सनौद की छात्रा तृप्ति देवांगन सहित कुल 04 छात्राओं ने संयुक्त रूप से 95.50 प्रतिशत अर्जित छटवां स्थान बनाया है। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघमरा के छात्रा नीलिमा देवांगन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनेली की छात्रा खुशबू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचलगोंदी के छात्र शिवम निषाद, प्रयास आवासीय विद्यालय पिनकापार के छात्र टेकेन्द्र एवं गीत शील ने 95.17 अंक अर्जित कर सातवां स्थान बनाया है। प्रयास आवासीय विद्यालय पिनकापार के छात्र मुकेश कुमार ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर आठवां स्थान, प्रयास आवासीय विद्यालय पिनकापार के छात्र जोशी ने 94.83 अंक अर्जित कर नौवां स्थान एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसहीकला की छात्रा यामिनी हिरवानी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुण्डरदेही के छात्र निखिल साहू एवं लिंगेश्वर पब्लिक स्कूल सनौद के छात्र चिरंजीवी ने 94.67 अंक अर्जित कर दसवां स्थान बनाया है।




