Tuesday, April 21, 2026

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें: कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश  मिश्रा सड़कों के संधारण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें: कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश  मिश्रा

सड़कों के संधारण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा कराएं।

जिससे क्षेत्रवासियों को समय पर परिवहन की सुविधा मिल सके। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों और सड़क निर्माण एजेंसियों से स्वीकृत, प्रगतिरत और पूर्ण हो चुके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी स्वीकृत सड़कों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों का निर्माण न केवल समय पर हो, बल्कि उनकी गुणवत्ता शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुलिया निर्माण, नाली निर्माण, रिटेनिंग वाॅल सहित संधारण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों के संधारण को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं और उसका सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और निर्माण की हर तकनीकी बारीकी की जांच करें। हमारा उद्देश्य जिले के हर गांव को बारहमासी सुरक्षित सड़कों से जोड़ना है। ताकि परिवहन की बेहतर सुविधा का लाभ आम जनता को लंबे समय तक मिल सके।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी सहित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ, उपअभियंता और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!