Saturday, March 7, 2026

डॉक्टर जेएल उईके ने संभाली जिला स्वास्थ्य विभाग की कमान स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करना होगी पहली प्राथमिकता

 

डॉक्टर जेएल उईके ने संभाली जिला स्वास्थ्य विभाग की कमान
स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करना होगी पहली प्राथमिकता

बालोद :- बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग में तबादला होने के बाद डॉ जेएल उईके को बालोद जिले के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी शासन ने दी। शासन की ओर से आदेश जारी होने मंगलवार को डॉ जेएल उइके ने पद का कार्यभार ग्रहण किया।


आपको बता दें कि डॉ. उइके को बालोद जिले में दूसरी बार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है और वह डॉ एमके सूर्यवंशी के स्थान पर पदस्थ हुए। इससे पहले वह जिला अस्पताल बालोद में पदस्थ थे।

नए सीएमएचओ के पदभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बालोद जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उनका पूरा प्रयास रहेगा।

आम जनता को स्वास्थ्य संबंधित समस्या ना हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए। वहीं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश भी कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!