Sunday, April 26, 2026

जिले के देवरी थाना अंतर्गत पिनकापार थाना प्रभारी पर लगा महिलाओं से मारपीट, झूठे मुकदमे में फ़साने का आरोप”” पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार 

 

 

जिले के देवरी थाना अंतर्गत पिनकापार थाना प्रभारी पर लगा महिलाओं से मारपीट, झूठे मुकदमे में फ़साने का आरोप”” पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार 

बालोद :- बालोद जिले के देवरी थाना अंतर्गत पिनकापार गांव में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पिनकापार गांव की कुछ महिलाओं ने पिनकापार चौकी प्रभारी अजीत महोबिया पर उनके परिवार के लोगो और महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौच के साथ पीड़ित पक्ष को ही झूठे आरोप में फंसाकर जेल भेजने की शिकायत को लेकर बालोद पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। वही महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक व जिला भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात कर चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत किया है।वही उक्त घटना को लेकर पिनकापार चौकी प्रभारी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है।

पुलिस झूठे मामले पर फसाकर दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बता दे की ग्राम पिनकापार में पुलिस से मारपीट करने के झूठे मामले पर फसाकर चौकी प्रभारी ने जितेन्द्र कुमार सतनामी व धनेश कुमार सतनाम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पुलिस ने रिमांड में भेजा है।पुलिस ने दोनों भाई के खिलाफ देवरी थाने में धारा 115 (2), 121(1), 132, 221, 296, 3(5), 324(4), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

चौकी प्रभारी द्वारा पीड़ित पक्ष का बात सुनने के बजाय उन्ही के ऊपर उतारा अपना गुस्सा

पिनका पार गांव से शिकायत लेकर पहुंचे महिलाए किरण, तोमेश्वरी बाई ने बताया कि 26 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे पिनकापार चौकी प्रभारी द्वारा अपने निजी कार्य के लिए बुलवाई गई जेसीबी मशीन अचानक गांव के ही जितेंद्र सतनामी के घर में घुस गया था।इस घटना में घर पर रहने वाले सभी लोग बाल बाल बचे और घबराए हुए बाहर आकर देखे तो जेसीबी चालक भी नशे में धुत था।

घटना के बाद गांव में भिड़ इक्कठा हो गया और पुलिस को सूचना दिया गया।लेकिन चौकी प्रभारी सिविल ड्रेस में मौके पर पुलिस पहुंची और जेसीबी चालक को गाड़ी से निकालकर ले जाया जा रहा था।जिसपर घर वालो ने जेसीबी मालिक को बुलवाकर जेसीबी से क्षतिग्रस्त मकान को बनाने की मांग किए।लेकिन पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पीड़ित पक्ष का बात सुनने के बजाय उन्ही के ऊपर अपना गुस्सा उतारते दिखे और घर वालो से मारपीट कर दिए।

पीड़ित पक्ष ने लगाए देवरी टीआई पर भी गंभीर आरोप

पीड़िता किरण बाई ने बताया कि गांव में माहौल बिगड़ने के बाद देवरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और इनके द्वारा भी अपने साथियों के पक्ष में बात करते हुए पीड़ित पक्ष के 2 लोगो को उठाकर थाने ले गया और उनके खिलाफ पुलिस से मारपीट तथा जेसीबी चालक से मारपीट का मामला बनाकर जेल भेज दिया गया।

वही महिलाओं का कहना है कि जब उन्होंने मौखिक क्षतिपूर्ति की बात कही तो प्रभारी ने उन्हें थप्पड़ मारा और रात भर थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। देवरी टीआई पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने पीड़ित पक्ष की शिकायत सुने बिना सिर्फ समझौते पर हस्ताक्षर करवा लिए और इसके बाद एकतरफा कार्यवाही करते हुए जितेन्द्र एवं धनेश सतनामी को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया।जिसको लेकर दोनो आरोपियों की पत्नी और मां तथा उनके बच्चे शनिवार को बालोद एसपी कार्यालय पहुंचे।पीड़ित पीड़ित परिवार के लोगो द्वारा रोते बिलखते हुए बालोद एसपी को मामले पर लिखित शिकायत करने पहुंचे और अपने ऊपर हुए इस गलत हुए कार्यवाही पर पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि क्या प्रशासन इस मामले में महिलाओं की पुकार सुन पाएगा या नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!