Monday, March 2, 2026

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण विभिन्न शाखाओं में पहुँचकर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो की ली जानकारी

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किया
संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण
विभिन्न शाखाओं में पहुँचकर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो की ली जानकारी


बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती मिश्रा ने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को जिला कार्यालय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा निर्धारित समय अवधि में अपने कार्याे को बेहतर ढंग से संपादित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित जिला नाजिर कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, नजूल कक्ष, एनआईसी कक्ष, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कक्ष एवं न्यायालय, राजस्व लेखा शाखा, नजारत कक्ष, आवक-जावक कक्ष, वित्त शाखा, वरिष्ठ लिपिक एवं प्रतिलिपि शाखा, सांख्यिकी एवं प्रोटोकाॅल शाखा आदि का निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय में व्यवस्थाएं बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

 

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!