Thursday, September 3, 2026

दीर्घ शासकीय सेवा के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरोत्तम सिंह टेमार्य को भावभीनी विदाई

 

दीर्घ शासकीय सेवा के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरोत्तम सिंह टेमार्य को भावभीनी विदाई

बालोद। :— जिला कार्यालय बालोद में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  नरोत्तम सिंह टेमार्य के अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर जिला कार्यालय सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संवेदनशीलता और आत्मीयता का परिचय देते हुए श्री टेमार्य को सम्मानपूर्वक अपने साथ बिठाया।

उन्होंने श्री टेमार्य को अवकाश नगदीकरण एवं भविष्य निधि की राशि भेंट कर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने श्री टेमार्य की दीर्घ शासकीय सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन और निष्ठा के साथ लंबे समय तक शासकीय सेवा करना अपने आप में सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने जिला कार्यालय परिवार की ओर से श्री टेमार्य को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकड़ा सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री टेमार्य के सेवाकाल को याद करते हुए उनके भावी जीवन के लिए सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!