Friday, October 30, 2026

डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, कुसुम शर्मा और राकेश यादव ,देवेंद्र जायसवाल की पहल रंग लाई—ग्रामीण अंचलों की अधिकांश मांगों को मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी

कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, कुसुम शर्मा और राकेश यादव , देवेंद्र जायसवाल की पहल रंग लाई—ग्रामीण अंचलों की अधिकांश मांगों को मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

चारो जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के सामने प्रभावी ढंग से रखने का परिणाम रहा कि सिंचाई, सड़क, भवन, निस्तारी तथा विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़ी कई मांगों को स्वीकृति मिली। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से विकास को मिली रफ्तार

नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा एवं पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री व जनसेवक राकेश यादव  भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल  क्षेत्र की जनता की समस्याओं और विकास की आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीण अंचलों में सिंचाई सुविधा मजबूत करने, आवागमन बेहतर बनाने, निस्तारी की समस्या दूर करने तथा आवश्यक भवनों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की मांग रखी गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनहित से जुड़ी इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। इन स्वीकृतियों से डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

“जनता की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना और विकास की सौगात दिलाना ही हमारा संकल्प”

कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, कुसुम शर्मा एवं राकेश यादव पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत जरूरतों और विकास संबंधी मांगों को लगातार शासन के समक्ष रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा मांगों को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति प्रदान करना डौंडीलोहारा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों के विकास, किसानों की सुविधा, बेहतर सड़क, सिंचाई, निस्तारी एवं आवश्यक भवन निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दिलाने के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री की स्वीकृतियों से डौंडीलोहारा क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर बनने की उम्मीद है और ग्रामीणों को इन कार्यों का सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!