कुसुम शर्मा की मौजूदगी में संबलपुर शक्ति केंद्र में गूंजी ‘मन की बात’
बूथ कमेटी गठन से लेकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

डौण्डीलोहारा। भारतीय जनता पार्टी मंडल डौण्डीलोहारा के संबलपुर शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के बाद आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, बूथ कमेटियों के गठन और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
कुसुम शर्मा ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर
मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा ने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर से होती है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क बढ़ाने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं और संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाएं। बैठक में बूथ कमेटी गठन सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।
खपरी में भी कुसुम शर्मा ने की शक्ति केंद्र बैठक में सहभागिता
संबलपुर शक्ति केंद्र की बैठक के बाद शक्ति केंद्र दूधली अंतर्गत ग्राम खपरी में भी बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा शामिल हुईं। यहां भी बूथ कमेटी के गठन, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, मंडल महामंत्री सुमेद्र देशमुख, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, शक्ति केंद्र प्रभारी संदीप जैन, हीरेंद्र गायकवाड, एकलव्य महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा, दिलीप सिन्हा, गजेंद्र डडसेना, भूवन यादव, देव देवांगन, अभय साहू, हलदर देशमुख, राजेंद्र आरदे, पावेंद्र देशमुख, दिलीप निषाद सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




