Tuesday, April 21, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार एवं (किराड़ समाज के राष्ट्रीय नेता )शिवराज सिंह चौहान का हुआ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगमन छ ग प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किराड़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर ने अपने समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ साल एवं श्रीफल से किया आत्मीय स्वागत

 

केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार एवं (किराड़ समाज के राष्ट्रीय नेता )शिवराज सिंह चौहान का हुआ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगमन

छ ग प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किराड़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर ने अपने समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ साल एवं श्रीफल से किया आत्मीय स्वागत

डौंडी लोहारा :– किराड़ समाज के राष्ट्रीय नेता एवं केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगमन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवम गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश किराड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने किराड़ समाज प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर की अगुवाई में होटल ‘ मे फेयर ‘ में सौजन्य भेंट कर शाल व श्रीफल से सम्मानित कर उनका छत्तीसगढ़ प्रदेश आगमन पर अभिनंदन किया है।


इस अवसर पर किराड़ समाज के राष्ट्रीय नेता एवम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगड़ प्रदेश में किराड़ समाज की सामाजिक गतिविधियों के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर सहित सामाजिक पदाधिकरियो से विस्तार पूर्वक चर्चा भी किया।

साथ ही कृषि मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगड़ प्रदेश किराड़ समाज के माह जून में संभावित वार्षिक आयोजन में शामिल होने की सहमति भी प्रदान किया है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर ने बताया कि किराड़ रत्न शिवराज सिंह चौहान ने समाज को आश्वस्त किया है कि जब भी उनका छत्तीसगढ़ प्रदेश में आना होगा उनके द्वारा समज्वके लोगो से मिलने का समय आरक्षित रखा जाएगा ताकि समाज के लोगो से मुलाकात होती रहे।

 

श्री ठाकुर्वने बताया कि आगामी माह जून में समाज के संभावित वार्षिक आयोजन में सम्मिलित होने की सहमति भी दिया है इस संबंध में जल्द कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।

किराड़ रत्न शिवराज सिंह चौहान के आगमन अवसर पर


किराड़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर, निवर्तमान अध्यक्ष हरी राम नरवरे, प्रदेश उपाध्यक्ष मनहरण सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश सचिव मुरली सूर्यवंशी, प्रदेश अध्यक्ष युवा वर्ग जीतेन्द्र बद्रोटे, मीडिया प्रभारी सुनील सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पटेल, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश चौहान,प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश सूर्यवंशी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र राजपूत, समाज के महिला संगठन से श्रीमती छाया बद्रोटे,श्रीमती अभिलाषा ठाकुर, श्रीमती उर्मिला सूर्यवंशी , श्रीमती माया ठाकुर, श्रीमती सारिका बद्रोटे, श्रीमती संगीता चौहान, श्रीमती ज्योति राजपूत ,चि. अभिनव तथा चि. अनंत सहित अनेकों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!