*मोदीजी के 12 साल बेमिसाल के अन्तर्गत भाजपा मंडल के द्वारा स्वच्छताअभियान व वृक्षारोपण किया गया*

डौंडी लोहारा — भाजपा मंडल डौंडी लोहारा के तत्वावधान में मोदीजी के 12 साल बेमिसाल “बढता भारत बदलता भारत”के अन्तर्गत 04 जून से 23 जून तक चलने वाले सेवा कार्य के तहत दिनांक 10 जून को स्थानीय अटल परिसर के समक्ष वृक्षारोपण स्वच्छता कार्य किया गया

सबसे पहले श्रद्धेय अटल जी के प्रतिमा को जल से स्वच्छ किया गया तद्पश्चात वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य होरी लाल रावटे,मंडल महामंत्री सुमेन्द्र देशमुख, उपाध्यक्ष संदीप लोढा, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा, धिरेंद्र टांक, प्यारे लाल निषाद, संदीप भंसाली, दिलीप बाफना, गोविन्दा टांक,सहित अनेक कार्यकर्त्ता शामिल हुए.




