Sunday, August 30, 2026

गुरूर तहसील के वन से राजस्व ग्राम घोषित करने हेतु कार्य एजेंसी आईआईटी रूड़की द्वारा अंतिम प्रकाशन हेतु संबंधित ग्रामों को उपलब्ध कराया गया नक्शा सीट कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उपलब्ध कराए गए नक्शा सीट के संबंध में अंतिम प्रकाशन हेतु जारी की उद्घोषणा उपलब्ध कराए गए नक्शा एवं खसरा के संबंध में आपत्ति होने पर प्रकाशन तिथि के 15 दिवस के भीतर दावा आपत्ति आमंत्रित

 

गुरूर तहसील के वन से राजस्व ग्राम घोषित करने हेतु कार्य एजेंसी आईआईटी रूड़की द्वारा अंतिम प्रकाशन हेतु संबंधित ग्रामों को उपलब्ध कराया गया नक्शा सीट

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उपलब्ध कराए गए नक्शा सीट के संबंध में अंतिम प्रकाशन हेतु जारी की उद्घोषणा

उपलब्ध कराए गए नक्शा एवं खसरा के संबंध में आपत्ति होने पर प्रकाशन तिथि के 15 दिवस के भीतर दावा आपत्ति आमंत्रित

बालोद, :– जिले के गुरूर तहसील के वन ग्राम से राजस्व ग्राम घोषित करने हेतु गुरूर तहसील के ग्राम बोरिदकला के आश्रित ग्राम आमापानी, बालोद गहन के आश्रित ग्राम जगतरा एवं ग्राम कर्रेझर के आश्रित ग्राम नगबेलडीह के लिए कार्य एजेंसी आईआईटी रूड़की द्वारा अंतिम प्रकाशन हेतु तहसील गुरूर के अंतर्गत संबंधित तीनों ग्रामों को नक्शा सीट उपलब्ध कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कार्य एजेंसी आईआईटी रूड़की द्वारा उलपब्ध कराए गए जिले के गुरूर विकासखण्ड के इन तीनों ग्रामों के नक्शा सीट के अंतिम प्रकाशन के संबंध में उद्घोषणा जारी किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि कार्य एजेंसी आईआईटी रूड़की द्वारा गुरूर तहसील के राजस्व निरीक्षक मण्डल मिर्रीटोला के अंतर्गत ग्राम बोरिदकला के आश्रित ग्राम आमापानी पटवारी हल्का नंबर 27 एवं ग्राम बालोद गहन के आश्रित ग्राम जगतरा पटवारी हल्का नंबर 29 तथा ग्राम कर्रेझर के आश्रित ग्राम नगबेलडी पटवारी हल्का नंबर 37 के अंतिम प्रकाशन हेतु नक्शा सीट उपलब्ध कराया गया है।

इसके अंतर्गत कार्य एजेंसी आईआईटी रूड़की के द्वारा इन सभी तीनों ग्रामों के लिए 01-01 नक्शा सीट उलपब्ध कराया गया है।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बताया कि संबंधित नक्शा सीट का भौतिक सत्यापन राजस्व सर्वेक्षण दल द्वारा पूर्ण करने के उपरांत नक्शा व खसरा तैयार किया गया है।

हल्का पटवारियों के द्वारा तैयार राजस्व अभिलेख खसरा व नक्शा भूधारकों के अवलोकन हेतु संबंधित ग्राम पंचायतों में कार्यलयीन अवधि में उपलब्ध रहेगा।

संबंधित ग्रामों को उपलब्ध कराए गए नक्शा एवं खसरा के किसी भी प्रविष्टि के संबंध में किसी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति होने पर उद्घोषणा के प्रकाशन तिथि के 15 दिवस के भीतर लिखित में आवेदन कार्यालयीन समय में आपत्तिकर्ता स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से तहसील कार्यालय गुरूर एवं संबंधित ग्राम पंचायतों में दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह उद्घोषणा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा अपने हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा के साथ जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!