Thursday, April 16, 2026

*अर्जुन्दा महाविद्यालय में उत्तरदान के तहत ‘ कौशल विकास केंद्र ‘ का शुभारंभ किया गया*

 

*अर्जुन्दा महाविद्यालय में उत्तरदान के तहत ‘ कौशल विकास केंद्र ‘ का शुभारंभ किया गया*

अर्जुन्दा :- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में महिला प्रकोष्ठ एवं कौशल विकास उद्यमिता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में उत्तरदान के तहत प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता द्वारा ‘कौशल विकास केंद्र’ का शुभारंभ किया गया l

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने विद्यार्थियों को उत्तरदान एवं कौशल विकास केंद्र के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं कौशल कला के विषय एवं इससे संबंधित समिति का गठन किया जिनकी योजना अनुरूप विभिन्न कला के कलाकृतियों का कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र छात्राओं के लिए संचालित की जाएगी।

कार्यक्रम की संयोजक दीपिका कंवर ने कहा कि कौशल विकास केंद्र के माध्यम से छात्र छात्राएं अपनी कला को कार्यशाला में प्रशिक्षण देकर अन्य विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर आगे बढ़ा सकते है एवं अपनी आय का साधन निर्मित कर सकते हैं।

इस केंद्र के माध्यम से प्रथम चरण में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पंजीकृत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा l

द्वितीय चरण में माताओं एवं गृहिणियों को सम्मिलित कर महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा l

सत्र के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी । इस अवसर पर हस्तनिर्मित कलाकृतियों जैसे मंडला कला, पेंटिंग, क्ले से निर्मित वस्तुएं, लिप्पन कला, टिकुली कला से निर्मित वस्तुएं, रेजिन कला, क्रोशिया कला, मैक्रम कला की प्रदर्शनी लगाई गई l

इस कार्यक्रम में आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. दीपिका, वाणिज्य विभागाध्यक्ष श्री मोहित साव, समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!