Friday, October 30, 2026

नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों ने एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है । माओवादी केंद्रीय समिति का सदस्य और सबसे खतरनाक नहीं बल्कि जिसके नाम का चर्चा देश दुनिया में बना रहा ।

नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों ने एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है । माओवादी केंद्रीय समिति का सदस्य और सबसे खतरनाक नहीं बल्कि जिसके नाम का चर्चा देश दुनिया में बना रहा ।
बीजापुर /जगदलपुर -: नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों ने एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है । माओवादी केंद्रीय समिति का सदस्य और सबसे खतरनाक नहीं बल्कि जिसके नाम का चर्चा देश दुनिया में बना रहा ।
आखिर सुरक्षा बलों ने नक्सली माड़वी हिड़मा को मंगलवार 18 नवंबर 2025 को  (Most Deadly Maoist Hidma dead ) तड़के सुबह हुई मुठभेड़ में मारा गया। हिड़मा पर सरकार ने एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित कर रखा था । हिड़मा की मौत नक्सलियों के लिए सबसे बड़ा नुकसान माना जा रहा है ।

मारा गया खूंखार नक्सली हिड़मा मंगलवार को सुबह हुई मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर ।

आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिल्लि के घने जंगलों में सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच ग्रेहाउंड कमांडो और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई । ताबड़तोड़ फायरिंग में छह माओवादी मारे गए, जिनमें हिड़मा की पत्नी राजे भी शामिल है ।

​

हिड़मा की पत्नि राजे

घटनास्थल से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है । हिड़मा नक्सलियों की केंद्रीय टीम का एक महत्वपूर्ण और अत्यंत खूंखार सदस्य था । 

उस पर निम्न बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था ।

ताड़मेटला हमला (76 जवान शहीद)
बुरकापाल हमला (25 जवान शहीद)
झीरम घाटी कांड, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौत हुई थी । इन घटनाओं के बाद से वह सुरक्षा एजेंसियों की सबसे वांछित सूची में सबसे ऊपर था ।

सीमा क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज । 

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने आंध्रप्रदेश–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में कंबिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है । सूत्रों के अनुसार, हाल ही में इन जंगलों में नक्सलियों की आवाजाही बढ़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई ।

आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा ।

स्थानीय स्तर पर हिड़मा के मारे जाने की पुष्टि हो रही है, हालाँकि छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!