Tuesday, September 1, 2026

बालोद में झमाझम बारिश से मिली राहत, नए बस स्टैंड में जलभराव से बढ़ी परेशानी

 

बालोद में झमाझम बारिश से मिली राहत, नए बस स्टैंड में जलभराव से बढ़ी परेशानी


बालोद। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार शाम गरज-चमक के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। इससे पहले सुबह भी करीब एक घंटे तक बारिश हुई थी। किसानों के लिए यह बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी।
नए बस स्टैंड परिसर में भर गया पानी
बारिश के दौरान नए बस स्टैंड परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई। सबसे अधिक परेशानी मुख्य प्रवेश द्वार पर देखने को मिली, जहां बारिश का पानी दुकानों की दूसरी सीढ़ी तक पहुंच गया। इससे दुकानदारों, यात्रियों और ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
23 लाख की नाली निर्माण योजना भी नहीं आई काम
नए बस स्टैंड में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए लगभग 23 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके बावजूद अधूरा निर्माण और समुचित निकासी व्यवस्था के अभाव में सोमवार की बारिश के दौरान बस स्टैंड परिसर का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका द्वारा मुख्य प्रवेश द्वार पर नाली का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही जमा हो गया। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब तक नाली निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं होगा, तब तक हर बारिश में ऐसी स्थिति बनी रहेगी।
व्यापारियों ने की स्थायी समाधान की मांग
जलभराव के कारण यात्रियों और दुकानदारों को पानी के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ी। परिसर में पानी भरने से गंदगी भी फैल गई, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। व्यापारियों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!