Wednesday, June 24, 2026

दुर्गीटोला के जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹56 हजार नकद जब्त

 

दुर्गीटोला के जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹56 हजार नकद जब्त

बालोद :- जिले के डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी संजारी ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्गीटोला के जंगल में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 7 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 56 हजार रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, मोमबत्ती, चादर और प्लास्टिक झिल्ली जब्त की है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी श्री बोनी फॉस एक्का के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 23 जून 2026 को पुलिस चौकी संजारी और साइबर सेल बालोद की संयुक्त टीम शासकीय वाहन से क्षेत्र में जुर्म-जरायम की पतासाजी के लिए निकली थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दुर्गीटोला के जंगल में कुछ लोग खुले स्थान पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान सात लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजनांदगांव और बालोद जिले के निवासी शामिल हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मौके से जुआ फड़ में उपयोग की जा रही सामग्री और नकदी जब्त कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक सुनील तिर्की, चौकी प्रभारी संजारी उप निरीक्षक अरविंद साहू, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य सहित पुलिस और साइबर सेल के कई अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रमुख बिंदु
दुर्गीटोला जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर छापा
7 आरोपी गिरफ्तार
₹56,000 नकद जब्त
52 पत्ती ताश समेत अन्य सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज
पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई
जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिससे असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!