महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा का किया सम्मान, मोमेंटो व पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं, समाज की सक्रिय भूमिका की कलेक्टर ने की सराहना

बालोद :- महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी पंचायत बालोद एवं माहेश्वरी महिला मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला संयुक्त कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य भेंट की।

वरिष्ठ पत्रकार रवि भूतड़ा के नेतृत्व में हुए इस मुलाकात कार्यक्रम में समाजजनों ने कलेक्टर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें महेश नवमी की शुभकामनाएं देते हुए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट किया।

इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याओं ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा को “महेश नवमी” एवं “भगवान शिव” अंकित पारंपरिक गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

कलेक्टर ने भी समाजजनों का आत्मीय अभिवादन स्वीकार करते हुए महेश नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि माहेश्वरी समाज सामाजिक, धार्मिक और सेवा गतिविधियों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने तथा समाजहित में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष स्वरूप राठी, आनंद बागड़ी, रवि भूतड़ा, दानेश्वर तापड़िया, तरुण राठी, उमाशंकर मंत्री, केशव मंत्री, प्रेमा काबरा, किरण काबरा, पूजा तापड़िया, संगीता टावरी एवं ज्योति टावरी सहित माहेश्वरी समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




