Wednesday, June 10, 2026

बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, होने पर  विप्र समाज ने मोमेंटो भेंट कर दी शुभकामनाएं

 

बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, होने पर  विप्र समाज ने मोमेंटो भेंट कर दी शुभकामनाएं

बालोद:- बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

फेम इंडिया मैगजीन एवं एशिया पोस्ट एजेंसी द्वारा देश के लगभग 800 जिलों में किए गए प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में बालोद कलेक्टर को देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेट्स (डीएम) की सूची में शामिल किया गया है। विशेष उपलब्धि यह रही कि उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बालोद जिला विप्र समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य भेंट की तथा उन्हें मोमेंटो भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि कलेक्टर मिश्रा ने अपनी कार्यकुशलता, पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जनहितैषी सोच से जिले में सुशासन की नई पहचान स्थापित की है।
यह सम्मान उन्हें बेहतर प्रशासन, नवाचार, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, संवेदनशील कार्यशैली एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे 10 प्रमुख मानकों पर प्राप्त जनमत के आधार पर प्रदान किया गया है। कलेक्टर मिश्रा की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर बालोद जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अटल दुबे, असीम दीवान, धीरज उपाध्याय, आदित्य दुबे, राजेश दीवान, प्रतीक, विकास शर्मा, अंशिता दुबे सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने कलेक्टर मिश्रा को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाज के लोगों से चर्चा के दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी लगन, प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है।

इसी टीमवर्क और सामूहिक प्रयासों के कारण बालोद जिले को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
कलेक्टर मिश्रा ने विप्र समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालोद का विप्र समाज हमेशा उन्हें प्रोत्साहित एवं उत्साहित करता रहा है।

उन्होंने समाज के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!